More
    Homeप्रदेशजहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा वहां कांग्रेस नेताओं की खून की अंतिम...

    जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा वहां कांग्रेस नेताओं की खून की अंतिम बुंद भी लगे तो कम है- जीतू पटवारी 

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर २० मई ;अभी तक ;   जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा मल्हारगढ़ विधानसभा के बुढ़ा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के गुंडों द्वारा किये गये हमले के विरोध में मंदसौर आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने स्थानीय गांधी चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कार्यकर्ताओं पर प्रहार हो तो एक जूटता से उसका प्रतिकार हम सबको करना चाहिए । मेरा आने का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा के जो डोड़ाचूरा के तस्करों ने हमला किया उसके खिलाफ कांग्रेस चुप रहकर, शांत रहकर केवल घटना घट गई यह सोचकर पीछे हट जाये और  इस विचार से हम चुप नहीं रह सकते है। जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा वहां कांग्रेस नेताओं की खून की अंतिम बुंद भी लगे तो कम है ।
      \"\"                                       श्री पटवारी ने देश के हालात पर कहा कि जब कश्मीर के 26 लोगों की आतंकवादियों ने हत्या की तो उस वक्त देश ने एक साथ नरेन्द्र मोदी का साथ दिया जो हमारा धर्म था । नरेन्द्र मोदी ने जब देश के नाम संदेश दिया उसमें कहा कि जब देश में संकट आया तब 140 करोड़ लोगों ने दुनिया में संदेश दिया कि भारत माता की आन बान शान पर कोई आघात हुआ तो सब देश के सभी लोग एक साथ है। मोदीजी ने कहा कि देश की सेना ने पराक्रम कर 35 मिनिट मे ंआतंकवादियों के 9 ठिकानों को नेस्तानुबाद कर दिया देश की सेना पर कांग्रेस सहित पुरा देश गर्व करता है। राहुलजी गांधी जी ने कहा कि हम हर डिसिजन में मोदी सरकार व सेना के साथ खड़े है हम सब भारत माता के लिये एक साथ खड़े हैं। लेकिन हमारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने भाषण में देश की सेना को नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक करने का संदेश देते है, कांग्रेसजन इस भाषण को सुनकर चुप बैठा रहे, हर देश का नागरिक कहता है कि देश की सेना सर्वप्रथम है और देवड़ाजी कहते है कि देश सेना, देश का हर नागरिक नरेन्द्र मोदी के चरण में है और हम चुप रहे है। और जब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसका विरोध करते है तो मंत्री देवड़ा कांग्रेसजनों पर डोड़ाचूरा के तस्करों से हमला करवाते है।
                                         आपने कांग्रेस संगठन के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में नीचले स्तर से पंचायत स्तर से मजबूत होगी तभी हम भाजपा को पूरे बहुमत से हरायेंगे। हम आखरी साल चुनाव की तैयारी करने के बजाय साढ़े तीन साल हमें संघर्ष जारी रखाना होगा । आपने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से कांग्रेस द्वारा हर जिले में एक कार्डिनेटर भेजा जाएगा जिसमें चार सदस्यों की टीम बनेगी । जिनके द्वारा एनएसयूआई, युवक कांग्रेस आदि की नीचले स्तर पर वार्ड कमेटिया गठित कर मजबूत किया जाएगा। यह अभियान आगामी 50 दिनों में चलाया जाएगा ।
                                      विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर देश के लोकतंत्र को खण्डित करने का कार्य किया है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हे और रहेगी ।
                                        जनसभा को नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, महेन्द्रसिंह गुर्जर, कांतिलाल राठौर, तरूण खिंची, अजय लोढ़ा, विजेश मालेचा, किशनलाल चौहान, गोविन्दसिंह पंवार, अनिल शर्मा, लियाकत शेख, इशरत शेख, अनिल शर्मा, शंभुलाल चौहान, तुलसीराम पाटीदार, जीवन चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी, गोविंद शर्मा,कोहिनुर मेव, रफत  पयामी, वर्षा सांखला, दुर्गाशंकर धाकड़ ने भी संबोधित किया । कांग्रेस का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुश्री इष्टा भाचावत ने किया एवं आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर ने माना।
    सभा मैं पहुंचने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और बूढ़ा में हुए हमले में घायल हुए संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ से मिले व उनकी कुशल क्षेम पूछी और भरोसा दिलाया कि पार्टी आपके साथ खड़ी है ।
    इस अवसर पर मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे दिलीपसिंह गुर्जर, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, सेलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोद, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, जावरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष युसुफ कड़प्पा, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री परशुराम सिसौदिया, सोमिल नाहटा, राजेश रघुवंशी, तरूण बाहेती, मुकेश पोरवाल नीडर, जगदीश धनगर, डी.पी. धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण में सर्वश्री विकास दशोरा, विरेन्द्रसिंह हाड़ा, अनिल शर्मा, बसंतीलाल सौलंकी, गोपाल विश्वकर्मा, कमलेश जायसवाल, प्रमोद फरक्या, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीतसिंह टूटेजा, जिला कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री शंकरलाल आंजना, मो. हनीफ शेख, डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, अजहर हयात मेव,त्रिलोक पाटीदार, राजनारायण लाड़, मोहम्मद खलील शेख, खलील पठान, भुवनेश्वरसिंह, माजिद चौधरी, सुनील बसेर, डिकपालसिंह भाटी, प्रवीण मागरिया, मोहन धाकड़, रघुराजसिंह, संजय वर्मा, कमलेश जैन, कैलाश मनवानी, आसीफ छीपा, प्रमोद भावलकर, रमेश राठौर, वहीद जैदी, जगदीश कोठारी, रामचन्द्र तरूण, बाबूभाई मेवाती, अजीत कुमठ, दिलीप यादव, भोपालसिंह सिसौदिया, शंकरलाल पाटीदार, डॉ. अजीत जैन, शक्तिदानसिंह सिसौदिया, दुलेसिंह किलगारी, सुरेन्द्र कुमावत, धर्मेन्द्र शर्मा,राजेन्द्र छाजेड़, ब्रह्मानंद पाटीदारी, गोविन्दंसिंह डोराना, जितेन्द्र सोपरा, घनश्याम अटोलिया, प्रहलाद शर्मा, सरफ राज मेव, संजय सोनी, सुदर्शनसिंह शक्तावत,आरिफ बेग,शुभम चौधरी, कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ में सर्वश्री दीपकसिंह गुर्जर, रूपल संचेती, निर्विकार रातड़िया, अंसार एहमद मंसूरी, श्यामसिंह चौहान, संदीप सलोद, दिलीप देवड़ा, महिला नेत्रीयो  में सुनीता बंडी, अनिता भदोरिया, मधु कड़ावत, राखी सत्रावाला, अनिता खोखर, नेहा कनकमल जेन,वर्षा दोसरिया, कांग्रेसजन में सर्वश्री शीतलसिंह बोराना, युनुस मेव, कमलेश पटेल,  हनुमंतसिंह राठौर, वकार खान, दशरथसिंह राठौर, अजय मारू, रमेश ब्रिजवानी, पंकज जोशी, दुर्गेशसिंह पटेल, अम्बालाल हिंगोरिया, सलीम खान, रामप्रसाद फरक्या, सुरेश टेलर, गोपालसिंह गुर्जर, सतीश पाटीदार, बरकत अली सेयद, बालाराम चौधरी, सुरेश खचनारिया, रविन्द्र पाटीदार, नीमच जिले से आये हिदायतुल्ला खान, दिग्विजसिंह आमलीखेड़ा, रंगलाल तिरंगा, महेन्द्र उपाध्याय, मनीष चौहान, अमित छाबड़ा, महेश गुप्ता, महेशपाटीदार, शिवनारायण घोटाला, अजीतसिंह शक्तावत, पंकज जाट, मनोहर रत्नावत, राजेश सौलंकी, भेरूलाल कीर, गोपाल भारती, राघवसिंह शक्तावत, अरविन्द सोनी, सम्यक जैन, हरिश पाटीदार, यश श्रीवास्तव, दुर्गाशंकर धाकड़, मुकेश कुमावत, साबिर शाह, अनिल धनगर, दिलीप तिवारी, छगनलाल तेली, मन्नालाल हरवा, मोहनपुरी गोस्वामी, भंवरलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपसिथत थे। उक्त जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img