
भोपाल 01/04/2026
मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही जनसंवेदना संस्था द्वारा मार्च माह में शहर के विभिन्न विश्राम घाटों पर निराश्रित, बेसहारा एवं लावारिस लोगों के पार्थिव शरीरों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल के नेतृत्व में सनखेड़ा विश्राम घाट, सुभाष नगर विश्राम घाट तथा छोला रोड विश्राम घाट पर लगभग 30 निराश्रित और बेसहारा लोगों के पार्थिव शरीरों का दाह संस्कार कराया गया। वहीं 20 से अधिक अज्ञात मृतकों के कफन-दफन की व्यवस्था पुलिस प्रशासन के सहयोग से भदभदा विश्राम घाट पर कराई गई।
सनखेड़ी कोलार विश्राम घाट पर श्रीमती कांति बाई, सोनम प्रजापति, कौशल्या बाई, शंकर सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल सिंह, गीता महावर, कमल राणा एवं संतोष के दाह संस्कार की व्यवस्था जनसंवेदना संस्था द्वारा की गई, इसी प्रकार सुभाष नगर विश्राम घाट पर अनिल यादव तथा छोला रोड विश्राम घाट पर प्रेमलता सेन, शांतिबाई, रागनी, मोहन एवं श्रीमती सुशीला बाई का अंतिम संस्कार कराया गया।
उल्लेखनीय है कि जनसंवेदना संस्था पिछले 21 वर्षों से जनभागीदारी के सहयोग से निराश्रित और लावारिस मृतकों के अंतिम संस्कार का मानवीय कार्य कर रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा प्रतिदिन एम्स अस्पताल भोपाल के गेट नंबर-3 पर जरूरतमंदों, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन वितरण सेवा भी संचालित की जा रही है।
संस्था ने नागरिकों से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
संपर्क:
जनसंवेदना, अरेरा हिल्स, भोपाल
मो.: 98260 13975
फोन: 0755-25766007
राधेश्याम अग्रवाल
संस्थापक अध्यक्ष,
जनसंवेदना संस्था


