More
    Homeप्रदेशएक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा का मेकअप कराते आखिरी

    एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा का मेकअप कराते आखिरी

    भोपाल में मौत से पहले एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें वो ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में ट्विशा बेहद रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस फुटेज को भी जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

    भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ट्विशा के घर के उस हिस्से की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसकी डेडबॉडी मिली थी। जांच के दौरान ये भी पता चला है कि ट्विशा ने 12 मई को सुबह 9.52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। ट्विशा 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।

    उधर, शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ट्विशा के पति समर्थ सिंह को जबलपुर से लेकर भोपाल पहुंची। फिलहाल, उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। आज ही मेडिकल परीक्षण के बाद समर्थ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

    मायके पक्ष ने लगाया है हत्या का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img