

आज सारंगपुर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर में सहभागिता कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं के लाभ वितरण तथा जनसेवा के विविध कार्य संपन्न हुए। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित कर उनके आत्मनिर्भरता एवं समाज निर्माण में योगदान की सराहना की गई। साथ ही दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों को सहायता राशि वितरित कर शासन की संवेदनशीलता एवं जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता को साकार किया गया।
जन कल्याण शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त सेतु है, जहाँ पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने, समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का संकल्प साकार होता है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर सांसद श्री Rodmal Nagar जी, जनपद अध्यक्ष श्री देव नारायण नागर जी, सीईओ जिला पंचायत श्री इच्छित गड़पाले जी, मंडल अध्यक्ष श्री महेश पुष्पद जी, श्री विकास दीक्षित जी, श्री गिरवर भंडारी जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निलेश वर्मा जी, श्री निर्मल जैन जी, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र सिंह जी, श्री नन्दलाल नागर जी, श्री सोनू मंसूरी जी, श्री भागीरथ नागर जी, पार्षदगण एवं जनपद, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
“जनसेवा ही सुशासन का आधार है और जनकल्याण ही विकास का सर्वोच्च उद्देश्य।”
#जनकल्याण_शिविर #सारंगपुर #जनसेवा #विकसितमध्यप्रदेश #सुशासन #गरीबकल्याण #आत्मनिर्भरमहिला #लोककल्याण


