ब्रेकिंग/Exclusive
किसानों के आंदोलन को डैमेज कंट्रोल करने सरकार ने लगाए कई मंत्री
@highlight
मंत्रालय में गोपनीय तौर पर बुलाए गए किसान प्रतिनिधि
कृषि मंत्री कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पिछड़ा वर्ग की मंत्री कृष्णा गौर के साथ बैठक शुरू
विधायक रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे बैठक में
भोपाल। नर्मदापुरम से पैदल मार्च कर मूंग खरीदी करने को लेकर किसान आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। सरकार द्वारा मंत्रियों की गठित कमेटी ने मंत्रालय में गोपनीय तौर पर बैठक बुलाई है। किसानों में 16 प्रतिनिधि और मुख्यमंत्री सचिवालय एसीएस नीरज मंडलोई, कृषि सचिव निशांत बरबड़े, मुख्यमंत्री के सचिव डॉक्टर सुदाम खाड़े, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, आदि किसानों से चर्चा कर रहे हैं संजयसोनी


