More
    Homeप्रदेश"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान

    “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोलार में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खिलाड़ियों को किया गया जागरूक, प्रतियोगियों को किया गया पुरस्कृत

     

    भोपाल।

     

    पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोलार में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    कार्यक्रम में अति पुलिस आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं, जबकि नशा व्यक्ति के भविष्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। उन्होंने खिलाड़ियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अति पुलिस आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सकारात्मक आचरण अन्य युवाओं को भी सही दिशा प्रदान करता है।

     

    इस अवसर पर अति पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री संजीव कुमार पाठक, एसीपी चुनाभट्टी श्री आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोलार श्री संजय सोनी, उप निरीक्षक श्री रमन शर्मा, आरक्षक श्री प्रशांत शर्मा एवं थाना कोलार का अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

     

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने नशा मुक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने तथा स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

    #nadhesedoorihaizaruri2_0

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img