More
    Homeप्रदेशतीन टुकड़ों में मिला 5 साल के बच्चे का शव

    तीन टुकड़ों में मिला 5 साल के बच्चे का शव

    डिंडोरी में सोमवार को एक 5 वर्षीय बच्चे का शव तीन टुकड़ों में जंगल में मिला है। जानकारी के अनुसार बच्चा 17 जून से लापता था। पुलिस चार दिनों से तलाश कर रही थी।

    करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान जंगल में लकड़ी लेने गए थे। उनका बेटा इमरान सुबह सोकर उठा और पिता के पीछे जंगल की ओर चला गया। परिजन को लगा कि बच्चा पिता के साथ ही है।

    पुलिस टीम को आज जंगल में तीन टुकरों में मिला शव।
    पुलिस टीम को आज जंगल में तीन टुकरों में मिला शव।

    पिता के साथ नहीं लौटने पर लापता होने का पता चला

    इख्तियार लकड़ी लेकर घर लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिजन को उसके लापता होने का पता चला। उन्होंने पहले आस-पड़ोस में बच्चे की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    पुलिस ने एक टीम गठित कर जंगल और आसपास के गांवों में सर्चिंग अभियान चलाया। गुमशुदगी की खबर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की गई। सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बच्चे का शव मिला।

    सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर बुलाई गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img