
इंदौर: बेटी की शादी के दिन भी 1 लाख ले गए, रिलीव होते ही लोकायुक्त ने पकड़ा खाद्य अधिकारी
इंदौर में लोकायुक्त टीम ने खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा के सहयोगी रामू लोहिया को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। देवास जिले के पटेल एचपी गैस एजेंसी के सह-संचालक प्रमोद दुबे ने शिकायत की थी कि राहुल शर्मा ने कमर्शियल सिलेंडर महंगे बेचने का केस बनाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए मांगे थे। बाद में सौदा डेढ़ लाख में तय हुआ और दुबे ने बताया कि बेटी की शादी के दिन भी अधिकारी एक लाख ले गए थे। राहुल शर्मा का ट्रांसफर शाजापुर हुआ था और रिलीव होने के कुछ घंटे बाद ही लोकायुक्त ने ट्रैप किया। कलेक्टर परिसर के गेट नंबर-2 पर रामू लोहिया रिश्वत लेकर राहुल तक पहुंचा, लेकिन अधिकारी ने कार्यालय में रकम लेने से मना कर दिया। लोकायुक्त ने पूरे घटनाक्रम को साक्ष्य में दर्ज किया और दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की।vinod sabhar


