More
    Homeप्रदेशक्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा ग्राम रामगढ़ जिला टीकमगढ़ में संचालित अवैध आर्म्स...

    क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा ग्राम रामगढ़ जिला टीकमगढ़ में संचालित अवैध आर्म्स फैक्ट्री का फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

    क्राइम ब्रांच भोपाल

    क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा ग्राम रामगढ़ जिला टीकमगढ़ में संचालित अवैध आर्म्स फैक्ट्री का फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

     आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगभग एक वर्ष से चल रहा था फरार ।
     आरोपी की गिरफ्तारी हेतु की गयी थी इनाम उद्घोषणा ।
     आरोपी के विरुध्द पूर्व में थाना जतारा जिला टीकमगढ़ में कई धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द है ।
     आरोपी पूर्व में अवैध हथियार बनाने की फेक्ट्री में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ संयुक्त रुप से संलिप्त था ।

    शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा फरार आरोपी की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया ।

    उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच प्रदीप गोलिया व उनकी टीम द्वारा आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपी की तलाश पतारसी में लगाया था ।

    अपराध का विवरण दिनांक 03.06.2026 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा दी गयी कि थाना क्राइम ब्रांच भोपाल के अप. क्र. 130/25 धारा 25(1बी),(ए),5,7,25(1एए) आर्म्स एक्ट में काफी समय से फरार आरोपी नरेनद्र परमार पिता गनपत सिह निवासी ग्राम रामगढ जिला टीकमगढ का जो आसमानी से रंग की टी शर्ट व पेंट पहने है गंजा से है जिसकी उम्र लगभग 50/55 साल होगी जो छ नंबर स्टाप से शिवाजी नगर तरफ पैदल जाते हुए दिखा है कि सूचना की तस्दीक कर शिवाजी नगर तरफ पुहंचे की मुखिवर द्वारा बताये हुलिये का आरोपी हनुमान मंदिर के पास शिवाजी नगर रोड पर जाते दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा जिसका मौके पर नाम पता पूंछा जो अपना नाम नरेन्द्र सिह परमार पिता स्व. गनपत सिह परमार उम्र 54 साल निवासी ग्राम रामगढ तहसील जतारा वर्तामन पता मकान नंबर 156 हाऊसिह बोर्ड कालोनी कालोनी टीकमगढ का बताकर उक्त प्रकरण में फरार होना बताया कि आरोपी नरेन्द्र सिंह परमार प्रकरण में फरार आरोपी होने से हमराह स्टाफ के पूंछताछ हेतु नोटिस देकर अभिरक्षा में लाकर थाना पर उक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपी सुरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ ग्राम रामगढ़ थाना जतारा जिला टीकमगढ़ में स्थित अवैध हथियार निर्माण की फेक्ट्री संचालित कर अवैध हथियार विक्रय करने के संबंध में पूछताछ की गयी । जो पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगणों के साथ अपराध धारा सदर का स्वीकार किया जिसे गिरफ्तारी का धारा बतातर प्रकरण में गिरफ्तार किया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर 5000/- इनाम उद्घोषित किया गया था आरोपी द्वारा पूछताछ पर एक पिस्टल एवं एक कट्टा बाबर उर्फ सलीम निवासी- झांसी को बेचना बताया जिसकी तस्दीक कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त अपराध में पूर्व में भी फरार आरोपी गुड्डू उर्फ सादिक निवासी- टीकमगढ़ एवं मुमताज अली को गिरफ्तार किया गया था जिनसे अवैध हथियार बरामद किये गये थे । उक्त प्रकरण मे अभी तक 07 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है जिनसे अवैध हथियार एवं हथियार के निर्माण में कई मशीने एवं अन्य सामग्री बरामद की जा चुकी है । गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र प्रताप सिंह परमार को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है ।

    आरोपियों का विवरण अपराधिक रिकॉर्ड
    क्र नाम पता क्रिमिनल रिकार्ड शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय
    01 फरार आरोपी – नरेन्द्र प्रताप सिंह परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी- म.न. 156 गली न. 02 हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी कुंवरपुरा रोड़ जतारा टीकमगढ़ 1.अप.क्र 130/2025 धारा 25(1-B) (A) आर्म्स एक्ट इजाफा 5,7,25(1-AA) आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
    2. अप.क्र 219/04 धारा 212, 216 भादवि थाना जतारा
    3. अप.क्र 232/02 धारा 294,353,332,34 भादवि थाना जतारा
    4. अप.क्र 24/06 धारा 147,148,324,323 भादवि थाना जतारा
    5. अप.क्र 59/07 धारा 304 बी 498ए 34 भादवि ¾ दहेज एक्ट थाना जतारा
    6. अप.क्र 52/09 धारा 341,323,324,294,506,34 भादवि थाना जतारा 12 वी तक खेती- किसानी का काम करता है ।

    सराहनीय भूमिका – उनि कलीमउद्दीन, सउनि सादिक खान, प्र.आर. मुकेश सिंह, प्र.आर. बीरबल रजक, आर. सैय्यद मेहमूद, आर. रणधीर, म.आर. पूजा यादव ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img