More
    Homeप्रदेशअन्ना नगर की सिंदूर वाटिका में मंत्री श्री सारंग ने किया पौध-रोपण

    अन्ना नगर की सिंदूर वाटिका में मंत्री श्री सारंग ने किया पौध-रोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर स्थित सिंदूर वाटिका में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सारंग ने उपस्थित नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    मंत्री श्री सारंग कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा मिली है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण के संरक्षण और अपने माँ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का जन-जन का संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता है, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान करता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को मिली नई दिशा

    मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और उसके सतत विकास और जनभागीदारी को नई दिशा मिली है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास और कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आगे उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

    मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इस अवसर पर पूरे देश में लाखों की संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

    पर्यावरण संरक्षण सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी

    मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सभी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन और बेहतर जीवन उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी आग्रह किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img