
हे प्रभु
मेरे जीवन के सबसे प्रिय भाइयों में से एक, बुंदेली परिवार के अहम् सदस्य, बुंदेली समागम के हर आयोजन के संचालन की जिम्मेदारी लेने वाले,देश के युवा कवि, नीतेश व्यास के निधन की दुखद खबर से हिल गया हूं… रायसेन भोपाल के बीच, दो बसों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ है, जिसमें मेरा प्रिय भाई भी 2 अन्य यात्रियों के साथ अपनी जान गंवा बैठा.
बेगमगंज से बस में सवार होकर भोपाल जा रहे राष्ट्रीय कवि कवि इस भीषण हादसे में मौत की पुष्टि हुई है उन्होंने कई राष्ट्रीय कवियों के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी।नीतेश व्यास हिंदी साहित्य की नई पीढ़ी के एक उभरते हुए और बहुमुखी प्रतिभा वाले कवि और लेखक हैं。 वह अपनी हास्य रचनाओं, श्रृंगार रस की कविताओं और अपनी ओजस्वी आवाज़ में देशप्रेम और सामाजिक मुद्दों पर काव्य पाठ करने के लिए जाने जाते थे.. बहुत याद आओगे मेरे भाई


