More
    Homeप्रदेशस्विमिंग पूल में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत

    स्विमिंग पूल में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत

    भोपाल के परवलिया इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र अस्मित रैकवार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    परवलिया थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा के मुताबिक, अस्मित डीआईजी बंगला इलाके का निवासी था और 12वीं कक्षा का छात्र था। रविवार को वह अपने दोस्त आलोक तिवारी का जन्मदिन मनाने 8 से 10 दोस्तों के साथ मुबारकपुर स्थित प्रिंस वाटर पार्क गया था।

    बताया जा रहा है कि सभी युवक स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान कम जगह में अधिक लोगों के उतरने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कुछ देर बाद अस्मित पानी में बेसुध हालत में मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए हादसे के फुटेज नहीं मिल सके हैं। पुलिस मृतक के दोस्तों और वाटर पार्क कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

    बालकनी से गिरकर बुजुर्ग की मौत

    वहीं, दूसरी घटना कजलीखेड़ा इलाके में सामने आई, जहां बालकनी से गिरने के कारण 63 साल के रवीन्द्र खरे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वे अपनी बेटी के पगफेरे की रस्म में शामिल होने भोपाल आए थे और दृष्टि सिटी कॉलोनी में अपने भाई के घर रुके थे।

    देर रात बाथरूम समझकर उन्होंने गलती से बालकनी का दरवाजा खोल दिया और नीचे गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img