More
    Homeप्रदेशयूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का बेटा हूटर लगी गाड़ी...

    यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का बेटा हूटर लगी गाड़ी से दोस्तों को लेकर उत्तराखंड घूमने गया। पुलिस ने हूटर के बारे में पूछा तो बोला- ‘पापा राज्यमंत्री हैं’।

    यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का बेटा हूटर लगी गाड़ी से दोस्तों को लेकर उत्तराखंड घूमने गया। पुलिस ने हूटर के बारे में पूछा तो बोला- ‘पापा राज्यमंत्री हैं’।

    ये सुन दरोगा ने अन्य अफसरों को बुलाया। पूछताछ हुई तो राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का बेटा सुरेंद्र कुमार बोला- हूटर ट्रैफिक से बचने के लिए लगाया है।

    पुलिस ने पूछा- क्या विधायक/मंत्री जी गाड़ी में हैं? बेटा बोला- नहीं।

    पुलिस बोली- क्या विधायक के बच्चे भी विधायक लिखी गाड़ी में चलेंगे? हूटर बजाना तो और भी गलत है।

    इसके बाद पुलिस ने कार का 1000 रू का चालान काट दिया। पुलिस ने हूटर उतरवाया। कार पर विधायक लिखी प्लेट भी ढकवा दी। इसके बाद छोड़ दिया।

    मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी सीट से दूसरी बार के विधायक हैं। योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं।

    तीन महीने पहले ही राज्यमंत्री के दूसरे बेटे नरेश पंथ ने ललितपुर में अपनी फोर्च्यूनर कार से बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया था, जिसमें शिवेंद्र यादव और अनुज की मौत हो गई थी, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन क्या हुआ होगा, ये आप समझ ही सकते हैं। अगर कुछ कार्रवाई होती तो शायद दूसरा बेटा उत्तराखंड में हूटर बजाता न घूमता।

    वीडियो कमेंट बॉक्स में 📩

    #utrrakhand #UPNews #lalitpur #lalitpurnews #manoharlalpanth

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img