More
    Homeप्रदेशहेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ाई

    हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ाई

    भोपाल में शनिवार रात नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और कई वाहनों को टक्कर मारी। वे 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाते रहे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 10-12 किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपियों को मीनाल क्षेत्र के पास घेर लिया गया।

    घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। स्थिति बेकाबू होने लगी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया, जबकि अन्य के फरार होने की बात कही जा रही है। मारपीट का वीडियो रविवार को सामने आया है।

    रविवार को बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि अब तक 6 घायल सामने आ चुके हैं। इनमें से दो घायलों को पुलिस के पास लाया गया है, जबकि अन्य अलग-अलग स्थानों पर इलाज करा रहे हैं। 4 से 5 लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनमें ठेले और साइकिल शामिल हैं।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका रिमांड ले लिया है। जांच में सामने आया है कि सभी युवक एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img