More
    Homeप्रदेशभाजपा नेताओं की शराब पार्टी, नशे में एक-दूसरे को कूटा

    भाजपा नेताओं की शराब पार्टी, नशे में एक-दूसरे को कूटा

    पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का दर्द फूट पड़ा रतलाम में पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता हिम्मत कोठारी एसपी ऑफिस में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनका दर्द भी खुलकर सामने आया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है और जनप्रतिनिधि भी सही-गलत नहीं देख रहे। उन्होंने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को गूंगा-बहरा तक कह दिया।

    पूर्व मंत्री का कहना है कि उनके बचपन के साथी और मीसाबंदी रहे बसंत पुरोहित की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।

    हिम्मत कोठारी ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे आमरण अनशन करेंगे और इसके लिए पार्टी से अनुमति मांगेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर पार्टी अनुमति नहीं देती, तो पार्टी भी छोड़ देंगे। हालांकि, पूर्व मंत्री के इस कदम के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और प्लॉट से कब्जा भी हटा दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img