More
    Homeप्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर से टकराई

    जबलपुर में तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर से टकराई

    जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे एनएच 30 पर हुई। बताया जा रहा है कि बस ने आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।

    टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर।
    टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    छह घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

    घायलों का इलाज सिविल अस्पताल सिहोरा और मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस के मुताबिक 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में, 21 का सिहोरा अस्पताल में, जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    बस से यात्रियों को बाहर निकालते हुए।
    बस से यात्रियों को बाहर निकालते हुए।

    गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम के अनुसार बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से जा टकराई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img