More
    Homeप्रदेश90° एंगल वाले ब्रिज के पास इंफ्रास्ट्रक्चर का नमूना

    90° एंगल वाले ब्रिज के पास इंफ्रास्ट्रक्चर का नमूना

    राजधानी भोपाल में गलत इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और नमूना देखने को मिला है। एक वार्ड में सुलभ शौचालय के पास ही दीवार उठवा दी गई है। ऐसे में अब लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर सकते। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    मामला वार्ड 40 का है। यहां पर पहले से 90 डिग्री एंगल वाला रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है। जिसे लेकर पिछले साल कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी और रेलवे मिलकर सुधार कर रहे हैं। ठीक इसी के पास सरकारी शौचालय के पास दीवार उठाने का मामला सुर्खियों में आ गया है।

    लोग बोले- यह विकास का अनोखा मामला वार्ड के अलमास अली ने बताया कि रेलवे की जमीन पर सुलभ शौचालय का निर्माण अब रेलवे की बाउंड्रीवाल में कैद है। इससे यहां पर कोई भी नहीं जा सकता। लिहाजा, रहवासी खासे परेशान हो रहे हैं।

    जिम्मेदारों को लिखित आवेदन दिया था। ताकि, सही जगह चिन्हित कर निर्माण किया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

    यह जनता के धन की बर्बादी अली ने बताया कि ​रेलवे की जमीन पर सार्वजनिक शौचालय का गलत निर्माण और जनता के धन की बर्बादी की गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img