More
    Homeप्रदेशचुनावी रुझानों पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

    चुनावी रुझानों पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

    पांच राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत बताया।

    ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. मोहन यादव ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि होली, दिवाली जैसे त्योहारों की तरह आज आनंद का माहौल है। यह अहंकारियों की पराजय और राष्ट्रवाद की जीत है।

    मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने के कारण जनता ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर अविश्वास जताया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है।

    उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की दिग्विजय यात्रा बताते हुए बंगाल में जीत पर बधाई दी।

    राहुल गांधी पर भी निशाना

    मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा लोकतंत्र के पावन मंदिर को भी प्रभावित करती है और अराजक तत्वों को बढ़ावा देती है।

    ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। कहा यह परिणाम लोकतंत्र की जीत और देशविरोधी ताकतों की हार को दर्शाता है।
    ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। कहा यह परिणाम लोकतंत्र की जीत और देशविरोधी ताकतों की हार को दर्शाता है।

    मप्र को दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाएंगे

    राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक और पशुपालक सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र को दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाएंगे। सीएम ने मप्र को देश की दुग्ध राजधानी बनाने की घोषणा की। गोशालाओं में प्रत्येक गाय पर अब 40 रुपए खर्च किये जाएंगे।

    ग्वालियर में 68735 दुग्ध उत्पादक हैं। चार लाख से अधिक पशुधन हैं। यहां सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन होता है।

    सीएम ने पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की। पशुओं की देखभाल के लिए केंद्र का उन्नयन करने और डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से ही चुनाव में विशेष कर बंगाल में अप्रत्याशित जीत पर बधाई दी। कहा कि जब-जब गो माता और पशुपालक को बुलाया है ऐसी बड़ी सफलता मिली है।

    ऋषि गालव विवि का भूमिपूजन किया

    इससे पहले सीएम सुबह शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करने पहुंचे।

    मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, जयभान सिंह पवैया, संत कृपाल सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अनूप मिश्रा, सांसद भारत सिंह कुशवाह और भाजपा व आरएसएस के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद हैं।

    मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
    मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।

    तस्वीरों में देखें सीएम की ग्वालियर यात्रा

    ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया।
    ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया।
    एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
    एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

    आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का करेंगे अवलोकन

    सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह करीब 3.40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे। यहां से वे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।

    मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    • दोपहर 3 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
    • अपरान्ह 3.40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे।
    • शाम 4.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img