राज्य कर्मचारी संघ आने वाले दिनों में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को और ताकत के साथ उठाएगा। संघ के अभ्यास वर्ग में इसका फैसला लिया गया है। अभ्यास वर्ग में शामिल कर्मचारियों को जानकारी दी गई है कि कर्मचारी हितों के आंदोलनों का संचालन किस प्रकार हो, संगठनात्मक आयोजन कैसे आयोजित किए जाएं तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रवास कब एवं किस प्रकार होना चाहिए?
मप्र राज्य कर्मचारी संघ का 2 एवं 3 मई को मां रेवा के पावन उद्गम स्थल अमरकंटक में हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन की आगामी रणनीति, कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों, सेवा संबंधी समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया गया। साथ ही संघ की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं कर्मचारी हित संरक्षण के उद्देश्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई।
कर्मचारी हितों पर चर्चा
डा. अनिल भार्गव “वायु” प्रदेश प्रवक्ता मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने बताया कि अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान किस प्रकार चलाया जाए, प्रभावी पत्राचार कैसे किया जाए, कर्मचारी हितों के आंदोलनों का संचालन किस प्रकार हो, संगठनात्मक आयोजन कैसे आयोजित किए जाएं तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रवास कब एवं किस प्रकार होना चाहिए, इन सभी विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से संगठन की एकता, सक्रियता एवं कर्मचारी हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यास वर्ग में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण तथा आगामी समय में कर्मचारी हितों के लिए प्रभावी आंदोलन एवं संवाद की रणनीति तैयार की गई। मां नर्मदा के उद्गम स्थल की आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित यह अभ्यास वर्ग संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


