- प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल के रूप में शुरू की गई पहल के अंतर्गत मंत्रियों के बैठकर जन समस्याएँ सुनने की व्यवस्था की गई है।
- इसी व्यवस्था के तहत आज मैंने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं तथा उनके समाधान का प्रयास किया।
- विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी ली गई और यह सुनिश्चित किया गया कि समस्याओं का पूरी गंभीरता से निराकरण हो।
- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा झूठ और फरेब की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली रही है।
- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता बिना तथ्यों के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
- कल संसद में राहुल गांधी ने बिना तथ्यों के बयान देकर भ्रम फैलाने का काम किया, उसी परंपरा को आज जीतू पटवारी आगे बढ़ा रहे हैं।
- कांग्रेस नेता फोटो–ऑपर्च्युनिटी और मीडिया अपीयरेंस के माध्यम से असत्य बातें परोसकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
- अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर पूरी दुनिया में भारत की सराहना हो रही है और यह समझौता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि उनके लिए देश और देश की जनता का हित सर्वोपरि है।
- वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री जी हर स्तर पर निरंतर प्रयासरत हैं।
- अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा।
- भारत को शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
- कांग्रेस नेता बिना जानकारी और तथ्यों के अर्थव्यवस्था तथा ट्रेड डील जैसे गंभीर विषयों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के कर्ज को लेकर भी तथ्यहीन और भ्रामक बातें की हैं।
- मध्यप्रदेश सरकार पूर्ण आर्थिक अनुशासन का पालन करते हुए कार्य कर रही है।
- केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सभी आर्थिक नियमों और प्रक्रियाओं का पालन कर रही है।
- संघीय व्यवस्था के अंतर्गत राज्यों को अपनी जीएसडीपी के 3 प्रतिशत तक कर्ज लेने की अनुमति है, जिसका मध्यप्रदेश सरकार अक्षरशः पालन कर रही है।
- राज्य सरकार द्वारा लिया गया कर्ज पूरी तरह पूंजीगत व्यय के लिए उपयोग किया जा रहा है, जो अर्थशास्त्र की दृष्टि से उचित और विकासोन्मुख है।
- केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही कर्ज लिया जा रहा है।
- कांग्रेस नेताओं को बिना तथ्यों के आरोप लगाने की आदत है और वे भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं।
- कांग्रेस स्वयं अपने संगठन में नियुक्तियों को लेकर अव्यवस्था और आंतरिक कलह से जूझ रही है।
- कांग्रेस संगठन अपने ही नियमों का सही ढंग से पालन नहीं कर पा रहा है।
- जीतू पटवारी और कांग्रेस नेताओं को भाजपा सरकार को बदनाम करने के बजाय अपने संगठन को संभालने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करना कांग्रेस और उसके नेताओं के हित में भी होगा तथा संगठन के लिए भी लाभकारी रहेगा।
- कांग्रेस ने इस देश के शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान को बार-बार ठेस पहुँचाने का काम किया है।
- राहुल गांधी से ऐसी ही मानसिकता की अपेक्षा की जा सकती है, क्योंकि वे पूर्व में भी देश के शहीदों के प्रति असंवेदनशील टिप्पणी करते रहे हैं।
- जिन लोगों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उनके प्रति कांग्रेस नेताओं में संवेदनशीलता और सम्मान का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
- राहुल गांधी को देश के इतिहास, बलिदान और शहीदों के योगदान की समुचित समझ नहीं है।
- शहीदों और उनके परिवारों को सम्मान देना राहुल गांधी और कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है।
- केंद्रीय मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ जो व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है।
- श्री बिट्टू के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
- बेअंत सिंह जी जैसे महान व्यक्तित्वों ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया।
- ऐसे शहीद परिवारों का अपमान करना, पूरे देश और देश के शहीदों का अपमान है।
- कांग्रेस नेताओं की मानसिकता पूरी तरह उजागर हो चुकी है और जनता इसे भली-भांति समझ चुकी है।


