More
    Homeप्रदेशहायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान...

    हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

    आनंद ताम्रकार
    बालाघाट ७ मई ;अभी तक ;   माध्यमिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में कु. नितीशा देशमुख पिता श्री महेन्द्र देशमुख एमसीएस उमावि बालाघाट 97.2 प्रतिशत प्राप्त कर गणित समूह में छटवा स्थान, कु.प्रेरणा नरसिंघानी पिता श्री संतोष नरसिंघानी दादा बाडी जैन उमावि बालाघाट ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य समूह में दसवां स्थान, कु. फिजा खान पिता श्री जाकिर खान शा.उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कृषि समूह में चौथा स्थान, कु. सुभानी बहेतवार पिता श्री रमेश बहेतवार शा.एमएलबी कन्या उमावि बालाघाट ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान समूह में नौवा स्थान और शुभम नागेश्वर पिता श्री श्यामराज नागेश्वर सीएम स्कूल कटंगी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
    हाईस्कूल परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
    हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची कु. जान्हवी टिकेश्वर पिता श्री इन्द्रकुमार टिकेश्वर साकेत पब्लिक स्कूल लांजी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छटवा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कु.हिमांशी नंदनवार पिता श्री योगेश कुमार नंदनवार आईडियल एकेडमी हाई स्कूल वारासिवनी 98.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान, कु. पाली डोंगरे पिता श्री दीपक डोंगरे शा. हाईस्कूल खरखडी 98.6 प्रतिशत आठवां स्थान, सुमित बिसेन पिता श्री सुरेन्द्र बिसेनशा. उमावि बालक उकवा 98.6 प्रतिशत आठवां स्थान, कु. पल्लवी कौशल पिता श्री देवेन्द्र कौशल शा. हाईस्कूल कन्या हिर्री 98.4 प्रतिशत नौवां स्थान, कु. गौरी लिल्हारे पिता श्री कपूरचंद लिल्हारे शा.हाईस्कूल रिसेवाडा 98.4 नौवां स्थान, कु. महिमा टेंभरे पिता श्री रमाकांत टेंभरे चक्रवर्ती पब्लिक स्कूल बैहर 98.4 प्रतिशत नौवां स्थान, कु.मोनिका बघेल पिता नुकेश कुमार बघेल आईडियल एकेडमी हाई स्कूल वारासिवनी 98.2 प्रतिशत नौवां स्थान, कु. चारू चौधरी पिता कुंजीलाल चौधरी श्री मां सांई पब्लिक स्कूल कटंगी 98.2 प्रतिशत दसवा स्थान, संदीप लिल्हारे पिता गोर्वधन लिल्हारे सरस्वती शिशु हाईस्कूल किरनापुर 98.2 प्रतिशत दसवा स्थान, करण कनौजे पिता रेखलाल कनौजे शा. उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट 98.2 प्रतिशत दसवा स्थान और हर्ष राहंगडाले पिता श्री सुरेश राहंगडाले सीएम राइज बालाघाट ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवा स्थान प्राप्त किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img