More
    Homeप्रदेशGIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम

    GIS के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी, घिरा भोपाल निगम

    भोपाल में पिछले साल फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के सौंदर्यीकरण की जांच पूरी हो गई है। जीआईएस से पहले शहर को चमकाने के नाम पर नगर निगम ने 19 जगहों पर फाउंटेन लगाने में करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन जांच में पूरा सौंदर्यीकरण मॉडल सवालों में घिर गया है।

    नगरीय प्रशासन विभाग की जांच समिति को कई जगह महंगे गनमेटल वाल्व, फ्लावर जेट नोजल, कनेक्टर और एलईडी लाइट मौके पर मिली ही नहीं। उनकी जगह साधारण पीवीसी निपल और वाल्व थे। खास बात ये है कि ताज होटल के सामने रिकॉर्ड में दर्ज फाउंटेन मौके पर मिला ही नहीं।

    निगम अफसरों ने दावा किया कि उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन यह नहीं बता सके कि आखिर वह कहां लगाया गया। कई जगहों पर निगम कर्मचारियों ने उपकरण चोरी होने की दलील दी, लेकिन उससे जुड़े दस्तावेज तक नहीं दिखा सके। शिकायत लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद हुई जांच में भुगतान और मौके की स्थिति में बड़ा अंतर सामने आया है।

    निगम की सफाई- चोरी हो गए पॉलीटेक्निक चौराहा, यातायात चौराहा और भारत माता चौराहे पर निगम कर्मचारियों ने जांच समिति को बताया कि नोजल चोरी हो गए हैं। हालांकि, इससे जुड़े कोई दस्तावेज या शिकायत पेश नहीं की गई। अफसरों का कहना है कि लोकायुक्त द्वारा जीआईएस से संबंधित जो रिपोर्ट मांगी गई थी, उसे भेज दिया है। आगे कोई निर्देश आते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img