More
    Homeप्रदेशमॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर कर दिया शव का चीर-फाड़

    मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर कर दिया शव का चीर-फाड़

    भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल से संवेदनशीलता और नियमों को ताक पर रखने वाला वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर में मॉर्च्युरी (शवगृह) के अंदर जाने वाले खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद आम लोग और मरीजों के परिजन डॉक्टरों की इस चीर-फाड़ को देखते रहे।

    शव से आ रही तेज बदबू के कारण वहां खड़े कई लोगों को मजबूरन दूर भागना पड़ा, लेकिन डॉक्टरों ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दीं।

    पोस्टमॉर्टम की तस्वीरें…

    इस तरह शव का खुले में पोस्टमॉर्टम किया गया।
    इस तरह शव का खुले में पोस्टमॉर्टम किया गया।
    फिर दूसरा कर्मी भी आया।
    फिर दूसरा कर्मी भी आया।
    इसके बाद 3 अस्पतालकर्मियों के साथ एक पुलिसकर्मी भी देखा गया।
    इसके बाद 3 अस्पतालकर्मियों के साथ एक पुलिसकर्मी भी देखा गया।

    बजरिया इलाके से लाया गया था शव, नहीं हुई थी पहचान

    दरअसल, बजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस एक व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर आई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन शव को एम्बुलेंस से उतारकर मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय अंदर जाने वाले रास्ते पर ही रख दिया गया।

    इसके बाद दो डॉक्टरों ने बिना किसी परदे या शेड के खुलेआम नीचे स्ट्रेचर पर ही शव का पोस्टमॉर्टम (चीर-फाड़) शुरू कर दिया।

    डॉक्टरों की अजीब दलील बनाम वायरल वीडियो का सच

    जब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और फॉरेंसिक विभाग से सवाल किए गए तो उनकी दलीलें वायरल वीडियो के सामने पूरी तरह झूठी साबित होती दिखीं।

    मामले में गांधी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आशीष जैन ने कहा- कुछ विशेष मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले एरिया में किया जाता है, जबकि सामान्य प्रक्रिया वाले पोस्टमॉर्टम अंदर ही होते हैं। खुले एरिया में केवल शवों की सफाई की जाती है।

    दावों की खुली पोल: वीडियो और बयानों में बड़ा विरोधाभास

    अस्पताल प्रशासन के दावों और मौके के वीडियो फुटेज में साफ तौर पर अंतर (विरोधाभास) देखा जा सकता है। HOD ने दावा किया कि बाहर सिर्फ शव की सफाई या कीड़े हटाए जाते हैं, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर सीधे स्ट्रेचर पर ही मुख्य पोस्टमॉर्टम (चीर-फाड़) कर रहे हैं।

    दावा शेड वाले एरिया का था, जबकि शव को मॉर्च्युरी के मुख्य रास्ते पर खुले में रखा गया था, जहां से लोगों की लगातार आवाजाही हो रही थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img