नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा…
सिर्फ 9 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ा दी गईं
प्रधानमंत्री विदेश दौरों और इवेंट राजनीति में व्यस्त हैं…
और देश की जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है।
जब दुनिया के कई देश टैक्स घटाकर जनता को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं, तब मोदी सरकार लगातार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।
डीजल महंगा होगा तो ट्रांसपोर्ट महंगा होगा…
ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो सब्जियां, राशन, दूध, दवाइयां सब महंगा होगा।
और इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार के पास समाधान नहीं… सिर्फ जनता को “ईंधन बचाओ” का उपदेश है।
यानी भाजपा सरकार की नीतियों का सीधा असर हर घर की रसोई पर पड़ने वाला है।
महंगाई अब सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं… जनता के धैर्य और मजबूरी की परीक्षा बन चुकी है।


