
आज मध्यप्रदेशविधानसभा में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, विधायक दल के सभी सम्मानित सदस्य एवं सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
यह नामांकन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी विजय प्राप्त करेगी और सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी संसद में जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगी।


