
राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन 2026
भाजपा घोषित उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल एवं तरुण चुग ने भरा नामांकन पत्र
मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त होने वाले तीन स्थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
रजनीश अग्रवाल एवं तरुण चुग ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।


