More
    Homeप्रदेशएमपी की सड़कों पर दोपहर सन्नाटा पसरा

    एमपी की सड़कों पर दोपहर सन्नाटा पसरा

    नौतपा के तीसरे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। दोपहर 1:30 बजे भोपाल का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    इससे पहले सोमवार को 45.3 और मंगलवार को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही।

    भोपाल की लिंक रोड नंबर-1 और शौर्य स्मारक के पीछे की मशहूर ‘ठंडी सड़क’ पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। पेड़ों से घिरी रहने वाली इस सड़क पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई है। जो लोग मोटरसाइकिल से निकल रहे हैं, वे भी पूरी सावधानी और एहतियात बरतते नजर आ रहे हैं।

    उधर, टीकमगढ़ में भी दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे।

    उमरिया में भी हालात कम गंभीर नहीं हैं। यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। भीषण गर्मी के कारण जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कें लगभग वीरान पड़ी हैं और लोगों की आवाजाही थम सी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

    नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें

    नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img