More
    Homeप्रदेशभोपाल में 11 मई को आयोजित होगा 'देवर्षि नारद जयंती' एवं 'पत्रकार...

    भोपाल में 11 मई को आयोजित होगा ‘देवर्षि नारद जयंती’ एवं ‘पत्रकार सम्मान समारोह

    भोपाल में 11 मई को आयोजित होगा ‘देवर्षि नारद जयंती’ एवं ‘पत्रकार सम्मान समारोह

    भोपाल. विश्व संवाद केंद्र, मप्र द्वारा पत्रकारिता जगत के प्रतिष्ठित आयोजन ‘देवर्षि नारद जयंती समारोह 2026 का आयोजन सोमवार 11 मई 2026 को किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम भोपाल के लिंक रोड नं. 3 स्थित कुक्कुट विकास निगम सभागार (मैनिट चौराहा के पास) में प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष समारोह के दौरान एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसका विषय संघ की 100 वर्षों की यात्रा एवं मीडिया रखा गया है।

    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक पांडेय जी (प्रांत संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत) उपस्थित रहेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर श्री प्रखर श्रीवास्तव जी (संपादकीय सलाहकार, दूरदर्शन, नई दिल्ली) अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, संवाददाता, उप-संपादक, फोटो पत्रकार और स्तंभ लेखकों सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रबुद्धजन एकत्रित होंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए चयनित पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img