भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से मुलाकात कर सांसद आलोक शर्मा जी ने पत्र सौंपा है जिसमें भोपाल के सभी मार्केट एक समय पर बंद कराने का आग्रह किया है। पूर्व में भी यह पहल की जा चुकी है। अभी शहर में दो कानून प्रचलित हैं, न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी सोनागिरि, 6 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा, सराफा चौक आदि रात में 10 बजे तक बंद हो जाते हैं जबकि पुराने भोपाल शहर के मार्केट काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट जीपीओ, इमामी गेट, राजू टी-स्टाल, जिंसी – जहांगीराबाद, सब्बन चौराहा, इतवारा, बुधवारा रातभर खुले रहते हैं। जिससे आपराधिक गतिविधियों को बल मिलता है और शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस आयुक्त ने सभी मार्केट्स समय पर बंद कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है अब सवाल यह उठता है कि क्या अब सभी थाना प्रभारी उस समय पर ध्यान देंगे जिससे कानून व्यवस्था में सुधार किया जा सके आसामाजिक तत्वों पर तत्काल नियंत्रण करना जरूरी है कोलार में कई दुकानें रात को 12बजे तक खुली रहती है इन पर तत्काल नियंत्रण करना जरूरी है कोलार रोड भोपाल के नयापुरा बंजारी बीमा कुंज मंदाकिनी सर्वधर्म ए सेक्टर बी सेक्टर सर्वधर्म ए सेक्टर में कई दुकानें शासन प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे हैं अब पुलिस कमिश्नर संजय सिंह क्या कार्यवाही करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि कानून व्यवस्था का पालन करना हर व्यापारी का दायित्व बनता है
न्यूज कोलार की धड़कन


