More
    Homeप्रदेशजनसंवेदना द्वारा एम्स गेट नंबर 3 पर अन्नपूर्णा सेवा, परिजनों को भोजन...

    जनसंवेदना द्वारा एम्स गेट नंबर 3 पर अन्नपूर्णा सेवा, परिजनों को भोजन पैकेट वितरित


    भोपाल, 1 मार्च 2026।
    मानव सेवा के उद्देश्य से कार्यरत जनसंवेदना संस्था द्वारा अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत आज AIIMS Bhopal के गेट नंबर 3 पर रोगियों के परिजनों को पुड़ी, सब्जी एवं मिठाई के भोजन पैकेट वितरित किए गए।
    भोजन सेवा प्रारंभ होते ही जरूरतमंदों की कतारें लग गईं और लोगों ने सुव्यवस्थित एवं सम्मानपूर्वक भोजन प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्री दीपक गुप्ता एवं श्री सनी गगरानी का विशेष सहयोग रहा। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
    जनसंवेदना संस्था ने जानकारी दी कि फरवरी माह के दौरान निराश्रित, बेसहारा, लावारिस एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 35 व्यक्तियों का अंतिम संस्कार भी संस्था द्वारा कराया गया। इनमें दो हत्या के प्रकरणों से संबंधित शव एवं एक नवजात शिशु का अंतिम संस्कार भी शामिल रहा। संस्था यह सेवा पूर्णतः मानवता एवं सामाजिक दायित्व के भाव से निरंतर कर रही है।
    संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस सेवा कार्य से जुड़कर मानवता की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
    📞 संपर्क: 98260 13975
    जनसंवेदना — मानव सेवा के भाव से समर्पित संस्था

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img