रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांचवें दिन यानी बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रायसेन कलेक्टर और एसपी की ज्ञापन दिया गया।
मंच से कहा गया कि ये प्रशासन को आखिरी चेतावनी है। फिर भी आरोपी नहीं पकड़ा और कड़ी कार्रवाई नहीं की तो अब उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। घटना के विरोध में मंडीदीप और औबेदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रही।
बता दें, मंगलवार रात को सीएम डॉ. मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटा दिया था। सीएम पीएचक्यू पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराज दिखे।
इसी दौरान सीएम ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए। उनकी जगह पर अब आशुतोष को एसपी का पदभार दिया गया है।



