More
    Homeप्रदेशराष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 27 मई ;अभी तक ;   5MP बटालियन एन.सी.सी. मंदसौर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 26 मई से 04 जूनतक मंदसौर मेंआयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में नीमच और मंदसौर के विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं।
                               शिविर के दौरान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, करियर आदि विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा लेक्चर आयोजित किए जाएंगे ताकि कैडेट्स को इन क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त हो सके। यह शिविर उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा, जहाँ उन्हें न केवल व्यक्तित्व विकास बल्कि सामुहिक कार्य तथा कठिन समय में दृढ़ता के साथ मुकाबला करने का और अपनी भूमिका को भी समझने में अहम भूमिका अदा करेगा।
                                इस शिविर में कैडेट्स फौजी जीवन से परिचित होंगे और राष्ट्र सुरक्षा से संबंधित बुनियादी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त वे हथियारों को चलाने खोलने और जोड़ने, मैप रीडिंग और विभिन्न शारीरिक प्रशिक्षणों का अभ्यास करेंगे। शिविर में खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।
                                        कर्नल ने यह भी कहा कि हमारे कैडेट्स समाज में हमारे संदेशवाहक हैं और राष्ट्र की सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में तैयार हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स नागरिक सुरक्षा में अपनी भूमिका को समझेंगे और इसे निभाने के लिए तैयार किये जाएंगे। यह शिविर युवा मनों को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा के मूल्यों से सशक्त करने का प्रयास है, इसका उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण है जो समृद्धि के साथ-साथ संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व से परिपूर्ण हो।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img