More
    Homeप्रदेशदेवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर भाजपा मंदसौर जिले में...

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर भाजपा मंदसौर जिले में करेगी विभिन्न कार्यक्रम, 21 मई को जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी होगी संपन्न

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर १९ मई ;अभी तक ;   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा के मार्गदर्शन में जिला भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर  21 मई से 31 मई तक जिला मुख्यालय मंदसौर सहित सभी  21 मंडलों में अभियान चलाकर जयंती के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे।  उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित ने बताया कि 21 मई  को जिला मुख्यालय मंदसौर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। उसके बाद क्रमशः जिले के सभी 21 संगठनात्मक मंडलों में इस प्रकार की संगोष्ठियां संपन्न होगी।31 मई को उनकी जयंती के दिन भोपाल में अभियान का समापन होगा। श्री दीक्षित ने कहा कि मंदसौर जिले में देवी अहिल्याबाई होल्कर की शासन व्यवस्था कैसे आज देश और प्रदेश में स्थापित है, उसे लेकर जिला भाजपा जन-जन तक पहुंचेगी।
    मंदसौर जिले में भाजपा कार्यकर्ता देवी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व और शासन व्यवस्था, सुशासन, महिला सशक्तिकरण सहित 300 वर्ष पूर्व जो उल्लेखनीय कार्य को जनता के बीच रखेंगे। देवी होल्कर के समाज, महिला, संस्कृति, देश और धर्म को लेकर जो कार्य किए हैं, उन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों को बताने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।  विधवा विवाह प्रथा देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में शुरू की थी। उस समय होल्कर की सेना में लगे सैनिकों की विधवाओं को रोजगार के लिए महेश्वर साड़ी जैसे रोजगार की व्यवस्था की थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में हमारी सरकारें उसी तरह महिलाओं के स्वरोजगार के लिए कई अभियान चला रही हैं।
    संपूर्ण जिले में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल को अभियान टोली का जिला संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता को अभियान का जिला सह संयोजक सहित 15 सदस्यि जिला टोली का गठन किया गया  है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img