भोपाल में हेलमेट ,सीट बेल्ट चेकिंग का सिस्टम पूरी तरह बदला गया।
अब थाना स्तर पर जगह-जगह चेकिंग नहीं होगी।
हर एसीपी संभाग में एक प्रमुख चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा।
एसीपी खुद मौके पर खड़े होकर अभियान की निगरानी करेंगे।
तीन थानों का संयुक्त पुलिस बल और ट्रैफिक स्टाफ कार्रवाई करेगा।
दोनों लेन पर एक साथ चेकिंग होगी, यू-टर्न लेकर बचना मुश्किल होगा।
बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
चालान के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की समझाइश भी दी जाएगी।
सड़क हादसों और मौतों में कमी लाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई।
पुलिस कमिश्नर ने कहा, अभियान का मकसद सिर्फ चालान नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


