More
    Homeप्रदेशMP के 42 जिलों में आज लू की चेतावनी

    MP के 42 जिलों में आज लू की चेतावनी

    नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, लेकिन इससे पहले ही पूरा मध्य प्रदेश जमकर तप रहा है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम केंद्र भोपाल की मानें तो आने वाले दिनों में तेज गर्मी का दौर बना रहेगा।

    मौसम विभाग ने शनिवार को कुल 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट है जबकि ग्वालियर समेत 21 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जिलों में लू का यलो अलर्ट है।

    इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। छतरपुर के 2 शहर- नौगांव और खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहे। नौगांव में पारा 46.8 डिग्री और खजुराहो में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़-सतना में 44.5 डिग्री, दतिया में 44.4 डिग्री, नरसिंहपुर-दमोह में 44.2 डिग्री, सागर-राजगढ़ में पारा 44 डिग्री रहा।

    प्रदेश के 5 बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 43.7 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री और उज्जैन में 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img