More
    Homeप्रदेशभोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

    भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

    पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। - Dainik Bhaskar

    भोपाल के गौतम नगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे की बताई जा रही है। हत्या महज एक बीड़ी ना पिलाने से नाराज होकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित के मुताबिक 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा मजदूरी का काम करता था और गौतम नगर थाने के करीब फुटपाथ पर सोता था। कार्तिक राठौर नाम के आरोपी ने युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक का नाम सुरेश है। वह फुटपाथ पर रहता था।
    मृतक का नाम सुरेश है। वह फुटपाथ पर रहता था।

    रात को विवाद किया, सुबह की हत्या

    पुलिस के अनुसार, आरोपी का कल (मंगलवार) जन्मदिन था। रात में वह रास्ते से गुजरते समय सुरेश के पास आया और बीड़ी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह कार्तिक दोबारा मौके पर आया, आसपास से पत्थर उठाया और सुरेश के मुंह को कुचल दिया।

    इसके कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा, ये देखने के लिए कहीं वह जिंदा तो नहीं है और एक बार और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

    थाने से 100 मीटर की दूर हुई वारदात

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने थाने से गरीब 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने उसे दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img