*सुखवाड़ा आश्रम में हो रही हैं पर्णकुटी तैयार*
*गर्मियों में गणमान्य नागरिक गण कर सकेंगे रात्रि विश्राम*
*वन में रहकर गृहस्थ और अयोध्या में रहकर वनवास की अनूभूति कर सकेंगे सदस्य*
भोपाल। महाप्रबंधक डा शंभुरतन अवस्थी, परपीड़ा हर के संस्थापक श्री राधे श्याम साबू, मृत्युंजय योग केन्द्र के गुरुदेव विश्वकर्मा जी और भी अन्य आत्मीय जनों की इच्छाओं के सम्मान में सुखवाड़ा आश्रम में पर्णकुटी तैयार की जा रही हैं जिसमें रात्रि विश्राम कर 50 और 60 के दशक को जीवंत किया जा सकेगा। खुले आसमान में निहारकर ध्रुव तारे, सप्तर्षि आदि का अवलोकन किया जा सकेगा।
पर्णकुटी के साथ डबल बेड का डबल मंजिल मचान भी तैयार किया जा रहा है। मचान पर बच्चों के चढ़ने -उतरने के लिए डबल सीढ़ी और नीचले मचान में बच्चों के लिए फिसल पट्टी की भी व्यवस्था की जा रही है।
रात्रि विश्राम में केम्प फायर,(कविता पाठ, कहानी कहना,भजन गायन) भूने हुए आलू, शक्कर कंद, गाय का दूध और आयुर्वेदिक काढ़े का विशेष प्रबंध रहेगा।
*सुखवाड़ा आश्रम, भोपाल* 9425392656


