More
    Homeप्रदेशनपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने नगर पालिका कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, कर्मचारियों...

    नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने नगर पालिका कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, कर्मचारियों केा समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी 

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २ मई ;अभी तक ;   नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कल शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा ग्रीष्म ऋतु में नगर पालिका कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता यहां हो इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
                                   नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने मंदसौर नगर पालिका कार्यालय के सभी कक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा की निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने नगरपालिका की जलकर वसूली शाखा में बिल जमा करने आए नागरिकों से चर्चा की और बिल भरने में नागरिकों को परेशानी नहीं आवे इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी कर्मचारियों को दिए, नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने नगर पालिका की सभी शाखों में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को समय पर आने की भी हिदायत दी और कहा कि सभी कर्मचारी नियत समय पर नगर पालिका कार्यालय में आए और पूरे समय अपने कर्तव्य स्थल मौजूद रहे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आवे निरीक्षण के दौरान पार्षद भावना पमनानी , नगर पालिका राजस्व अधिकारी मंगेश राव नवले, स्टोर कीपर राजेंद्र नीमा सहित कई कर्मचारी भी उपस्थित थे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img