महावीर अग्रवाल
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एंव
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा सुवासरा मंडल में जिला भाजपा के निर्देशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती अंतर्गत संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, कार्यक्रम जिला सह संयोजक एंव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीलिपसिंह तरनोद, नगर परिषद अध्यक्ष सविता बालाराम परिहार, कार्यक्रम जिला सदस्य राधा सोनी, मंडल महामंत्री श्यामसिंह देवडा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंडल पदाधिकारीयों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की देवी अहिल्या माता, जिन्हें अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है, उनका जन्म 31 मई 1725 ईस्वी को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गाँव में हुआ था। उनके पिता मान्कोजी शिंदे एक साधारण व्यक्तित्व के थे, जिन्होंने अपनी पुत्री को आगे बढ़ने की शिक्षा दी। अहिल्याबाई ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और मराठा साम्राज्य में अभूतपूर्व योगदान दिया। अहिल्याबाई का विवाह 8 वर्ष की आयु में खांडेराव होल्कर के साथ हुआ, जो इंदौर के संस्थापक मल्हारराव होल्कर के पुत्र थे। उनके दो बच्चे थे, मालेराव और मुक्ताबाई। अहिल्याबाई ने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया, जिसमें उनके पति और पुत्र की मृत्यु भी शामिल थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और राज्य की बागडोर संभाली। अहिल्याबाई ने अपने ससुर मल्हारराव होल्कर की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली और शांति और सुरक्षा की स्थापना की। अहिल्याबाई ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया, जिनमें बनारस में अन्नपूर्णा माता का मंदिर, गयाजी में भगवान विष्णु जी का मंदिर और काशी में विश्वनाथ मंदिर शामिल हैं। सड़कों और धर्मशालाओं का निर्माणरू अहिल्याबाई ने कई सड़कों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को सुविधा हुई। अहिल्याबाई ने कई अन्नक्षेत्रों का निर्माण करवाया, जिससे गरीब लोगों को भोजन मिल सके। अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन और कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि संघर्स और कठिनाइयों के बावजूद भी हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज के लिए अच्छा काम कर सकते हैं।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने कहा की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने कम उम्र में एक महारानी के दायित्व का निर्वहन किया साथ ही देवी अहिल्या बाई इंदौर की महारानी थी हिन्दू धर्म के तीर्थों को उन्होंने बढ़ावा दिया और देवी के जो सिद्धांत थे आज भी भारतीय जनता पार्टी उन सिद्धांतों पर चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार माता अहिल्याबाई के बतायें मार्ग पर चलते हुए सांस्कृति पुनःउत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा एंव आर्थिक समृद्धि और सुशासन के अनेको कार्य देशभर में कर रही है।
मंडल संगोष्ठी में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष दीलिपसिंह तरनोद ने ने रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंति अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


