More
    Homeमनोरंजनरूसी दिलों की धड़कन रही ये बॉलीवुड फिल्म, 55 साल भी कम...

    रूसी दिलों की धड़कन रही ये बॉलीवुड फिल्म, 55 साल भी कम नहीं हुई दीवानगी, एक गाने को आज भी गुनगुनाते हैं लोग

    रूसी दिलों की धड़कन रही एक बॉलीवुड फिल्म और उसके गाने 55 साल बाद भी खूब पॉपुलर हैं। इस फिल्म का नाम है ‘मेरा नाम जोकर’ और फिल्म के स्टार राज कपूर को भी रूस में लोग खूब पसंद करते रहे।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं और आज प्रधानमंत्री के साथ भारत मंडपम में बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। रूस और भारत की दोस्ती के किस्से तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रूस में बॉलीवुड फिल्मों में की भी खूब दीवानगी रही है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी रूस में हो चुकी है। लेकिन 55 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म ऐसी भी है जिसकी दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है। इस फिल्म के गाने पर अक्सर ही रूसी लोग नाचते नजर आते हैं। इस फिल्म का नाम है ‘मेरा नाम जोकर’ और ये फिल्म रिलीज हुई थी साल 1970 में।

    पूर्व राष्ट्रपति भी गुनगुनाते थे फिल्म का गाना
    राजकपूर की फिल्मों और रूसियों के बीच का रिश्ता अनोखा है। राजकपूर ने अपने गीत आवारा से रूसी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। आवारा हूं गीत, जो दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ, सबसे पहले रूसी लोगों ने इसे प्यार दिया और बाद में ये गाना दुनिया के दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया गया। रूसी दर्शक इस फिल्म और इसके शीर्षक गीत से इतने प्रभावित हुए कि इसे आधिकारिक रूसी भोजों में बजाया गया और कहा जाता है कि पूर्व राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने भी इसे गुनगुनाया था। रूस में राज कपूर की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा थी कि उसकी तुलना बीटल्स से की जा सकती थी। यह अजीब था कि जब राज कम्युनिस्ट नहीं थे, तब भी लोग उन्हें क्यों पसंद करते थे। शायद वे उनकी फिल्मों में व्यक्त समाजवादी विचारों से आकर्षित थे। एक आलोचक ने तो यहां तक कहा कि मेरा जूठा है जापानी गीत में राज ने अपने दुश्मन देश को नीचा दिखाया है और कहा है कि वह सबसे नीचे है और सर पे लाल टोपी रूसी यानी रूस सबसे ऊपर है।

    संगम फिल्म का भी रहा बोलबाला
    प्रेम के लिए बलिदान की प्रशंसा के लिए संगम की खूब सराहना हुई। संगम को क्रिटिक्स ने जब कमजोर रिव्यू दिया था तो लोगों ने मारने के लिए भी धमकाया था। गौरतलब है कि के.ए. अब्बास, जो एक कट्टर कम्युनिस्ट थे, आवारा और मेरा नाम जोकर के लेखक थे। उनकी महान कृति मेरा नाम जोकर का भी रूसी संबंध था। रूसी अभिनेत्री सेनिया रियाबिनकिना ने फिल्म में तीन नायिकाओं में से एक के रूप में काम किया था। इस तरह राज और रूस का बंधन अटूट हो गया। जैसा कि सभी जानते हैं कि आवारा हूं गीत और मेरा जूता है जापानी गीतों ने रूस और लगभग पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया था। आज भी इस फिल्म और गाने को लेकर रूस में दीवानगी देखने को मिलती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img