More
    Homeप्रदेशठाकुर अर्जुन सिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि पर हुआ तृतीय प्रतिभा सम्मान

    ठाकुर अर्जुन सिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि पर हुआ तृतीय प्रतिभा सम्मान

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर ३१ मई ;अभी तक ;   स्व. ठाकुर अर्जुनसिंहजी का जीवन सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय रहा। वे जब तक इस धरती पर रहे धर्म क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्य करते रहे। उन्हीं का अनुसरण कर आज उनके पुत्र शैलेन्द्रसिंह उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सेवा कार्य में पूरी तरह समर्पित हो चुके हैं जो अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। आज तीसरे वर्ष उनकी स्मृति में जो आयोजन किया जा रहा है, उसके लिए राठौड परिवार बधाई का पात्र है।
      \"\"                                उक्त विचार ठाकुर अर्जुनसिंह राठौड़ स्मृति दिवस समारोह-2025 में वक्ताओं ने व्यक्त किये। श्री खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित इस समारोह प्रारंभ में अतिथियों द्वारा ठाकुर अर्जुनसिंह राठौड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
                                  मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सेवा और संकल्प की बात जहां आती है वहां स्व. ठाकुर अर्जुनसिंह का नाम पहले आता है। जीवन की सच्चाई क्या है, यह जानने के लिए हमें अर्जुनसिंहजी के जीवन में झांकना पड़ेगा। शैलेन्द्रसिंह द्वारा अपने माता-पिता के सम्मान में जो आयोजन किया जा रहा हैं, वह सराहनीय है।
    राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि लम्बे समय तक समाज के लिए काम करने का जज्बा ठाकुर अर्जुनसिंह में था। उन्होंने अपना धर्म समझकर सेवा कार्य किये। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं। जिनके कई जन्मों का पुण्य सिंचित होता है तो वो किसी मंदिर का निर्माण करते हैं और भगवान को विराजित कर पाते है। अर्जुनसिंह जी ने निश्चित तौर पर कोई ऐसे पुण्य के काम किए है, जिससे उनके नेतृत्व में मंदिर का निर्माण भी हुआ और खाटूश्यामजी विराजित भी हुए। आज खाटू श्यामजी की जो ख्याती और जो श्रद्धा लोगों के मन में है वो अद्वितीय है।
    श्री खाटूश्याम मन्दिर के अध्यक्ष श्री शिवकरण प्रधान ने कहा की अर्जुनसिंहजी की धार्मिक और सामाजिक सक्रियता रही है। वे जीवन भर हर जरूरतमंदों की मदद के लिये सदैव प्रयत्नशील रहते थे।
    कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा ने कहा कि यारों के यार बच्चों से प्यार और आशीर्वाददाता के रूप में आयोजन समिति जो सराहनीय कार्य कर रही है, इसके लिए मैं साधुवाद देता हूं। बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है। बच्चे खूब मेहनत करे और अपने माता-पिता का, मंदसौर का और इस देश का नाम रोशन करें।
    इस अवसर पर पुत्र शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मेरे पिता ठाकुर अर्जुन सिंह जी जीवन पर्यन्त धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे और अब उनकी 84 वीं जन्मजयंती पर 21 मार्च 2026 को श्री खाटूश्याम मन्दिर परिसर के बगीचे में उनकी प्रतिमा लगाई जाएंगी। और उस अवसर पर बच्चों के सम्मान के साथ उनके आगे की शिक्षा में सहायता अर्जुन सिंह राठौड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से की जाएंगी।घनश्याम बटवाल ने भी बोला।
    श्री अर्जुन सिंह जी राठौर की स्मृति में विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू होगी-
    शैलेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि श्री अर्जुन सिंह जी राठौड़ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष दो ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय सीमित हो। इन चयनित विद्यार्थियों को आईसीएच ग्रुप मंदसौर जो कि जिले की कोचिंग संस्थान है में सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क शिक्षा एवं समस्त सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्त स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी श्री अर्जुन सिंह जी राठौड़ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
    यह पहल उन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है जो संसाधनों की कमी के बावजूद आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति रखते हैं।
    साथ ही डॉ वी.एस. मिश्र, जवाहरलाल जैन, बी एस सिसोदिया ने भी मंच से संबोधन दिया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पुराणिक, रमेशचंद्र चन्द्रे, आशुतोष नवाल, आलोक शर्मा, डी.एस. चन्द्रावत, महेंद्र सिंह राठौड़, शिवप्रताप सिंह राणावत, राजेन्द्र छाजेड़ वीरेंद्र सिंह गौड़, वीरेंद्र सिंह राणावत आदि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन सत्येंद्र सिंह सोम ने किया। आभार शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img